Posts

Showing posts from February, 2021

सताते सताते

 सताते सताते क्यूँ रुक गये हो, निभाते निभाते वफ़ा थक गये हो हिजाबां हटावो कि देखे खुदा भी, जताते जताते हया थक गये हो पंडित आयुष्य चतुर्वेदी

Ya khuda

 या खुदा भौंरा बना हूँ गुलशन-ए-बेदाद का, आदतन साइल हुआ खूगर हुआ फ़रयाद का इस तरह का इश्क़ मुमकिन हो तो' मुझसे कर सनम, वस्ल का झगड़ा न हो सौदा न हो बेदाद का इस कदर देखा मुझे जब कत्ल कश बनते हुए, खून टपका आँख से दिल फट गया सय्याद का आ सके मुझ तक सदा अब तो रहा मुमकिन नहीं, शाद रहकर भी रहा नाशाद दिल नाशाद का शाद रहने दो मुझे नाशादगी के साथ तुम, खौफ़ बुलबुल का न हो नाला न हो सय्याद का कीजिये ऐसा करम कुछ याद रक्खा जाइगा, खौफ़ मिल्लत का न हो दिल खुश रहे नाशाद का -पंडित आयुष्य चतुर्वेदी